जोधपुर में धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव, महाराजा गज सिंह और महारानी हेमलता राज्ये ने की पूजा-अर्चना

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जोधपुर। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर जोधपुर के मेहरानगढ़ दुर्ग स्थित श्री मुरली मनोहर जी मंदिर और सरदारपुरा स्थित श्री राधे गोविंद जी मंदिर में जन्माष्टमी उत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महाराजा गज सिंह जी और महारानी हेमलता राज्ये जी ने दोनों मंदिरों में दर्शन कर पूजा-अर्चना की और कृष्ण जन्मोत्सव में भाग लिया।

मेहरानगढ़ दुर्ग में श्री मुरली मनोहर जी मंदिर में पूजा

माजी श्री चौहान जी साहिबा रिलिजियस ट्रस्ट के सचिव कल्याण सिंह जी राठौड़ ने बताया कि महाराजा गज सिंह जी और महारानी हेमलता राज्ये जी ने रात करीब 10 बजे मेहरानगढ़ फोर्ट स्थित श्री मुरली मनोहर जी मंदिर में दर्शन किए और पूजा-अर्चना की।

इसके बाद दोनों सरदारपुरा स्थित श्री राधे गोविंद जी मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान श्री कृष्ण के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और आयोजित जन्माष्टमी उत्सव में शामिल हुए।

भजन-कीर्तन के साथ मनाया गया कृष्ण जन्मोत्सव

श्री राधे गोविंद जी मंदिर में जन्माष्टमी के अवसर पर विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूना राम एवं भजन मंडली ने भगवान श्री कृष्ण के भजनों की प्रस्तुति दी। भजन-कीर्तन के बीच श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक जन्मोत्सव मनाया।

कार्यक्रम के बाद भगवान की आरती की गई और मंदिर में उपस्थित भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। जन्माष्टमी उत्सव में राज परिवार के सदस्यों के साथ सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।

दोनों मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना

मेहरानगढ़ दुर्ग स्थित श्री मुरली मनोहर जी मंदिर में लक्ष्मी दत्त जी ने पूजा-अर्चना करवाई। वहीं श्री राधे गोविंद जी मंदिर में नरपत लाल जी व्यास और अजय व्यास ने धार्मिक विधि-विधान के साथ पूजा संपन्न करवाई।

जन्माष्टमी के मौके पर दोनों मंदिरों में श्रद्धालुओं की विशेष भीड़ रही और पूरा वातावरण कृष्ण भक्ति से सराबोर नजर आया।

हर भक्त से अपनायत के साथ मिले महाराजा गज सिंह

जन्माष्टमी उत्सव के दौरान मंदिर परिसर में महाराजा गज सिंह जी ने श्रद्धालुओं से आत्मीयता के साथ मुलाकात की। मंदिर में आने वाले पुरुषों, महिलाओं और बच्चों ने उनके चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

महाराजा गज सिंह जी और महारानी हेमलता राज्ये जी ने भी श्रद्धालुओं से मुस्कुराहट के साथ मुलाकात की और उनका अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

श्रद्धा और भक्ति से सराबोर रहा जोधपुर

जन्माष्टमी के अवसर पर मेहरानगढ़ दुर्ग और सरदारपुरा स्थित श्री राधे गोविंद जी मंदिर में आयोजित कार्यक्रमों ने जोधपुर के धार्मिक एवं सांस्कृतिक माहौल को भक्तिमय बना दिया। पूजा-अर्चना, भजन, आरती और प्रसाद वितरण के साथ श्री कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

traffic tail