गंगापुर सिटी में खाटू श्याम मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, गुम्बद में आई दरारें

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मंगला आरती के दौरान बिजली गिरने से मंदिर में मौजूद भक्तों में मचा हड़कंप, बाल-बाल टली बड़ी

घटनाशहर में शनिवार सुबह प्रसिद्ध खाटू श्याम मंदिर पर अचानक आकाशीय बिजली गिरने से हड़कंप मच गया। घटना मंगला आरती के समय की बताई जा रही है। जिस वक्त आकाशीय बिजली गिरी, उस समय मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में भक्त मौजूद थे।
अचानक तेज आवाज के साथ मंदिर के गुम्बद पर आकाशीय बिजली गिरने से वहां मौजूद श्रद्धालु सहम गए। बिजली गिरने से मंदिर का गुम्बद क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें दरारें आ गईं।
हादसे के तुरंत बाद सुरक्षा की दृष्टि से मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं को बाहर निकाल दिया गया। घटना के बाद मंदिर परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
गनीमत रही कि आकाशीय बिजली गिरने की इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। मंदिर के गुम्बद को हुए नुकसान के बाद उसकी सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है।
स्थानीय लोगों के अनुसार यह मंदिर कुशालगढ़ के बाबा श्याम के नाम से प्रसिद्ध है और यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। मंगला आरती के दौरान हुई इस घटना ने श्रद्धालुओं को दहला दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

traffic tail