May 20, 2024 9:57 am

Search
Close this search box.

May 20, 2024 9:57 am

Search
Close this search box.

राजस्थान के सभी संभाग मुख्यालयों के सक्रिय ब्राह्मण समाजसेवियों को दिया दियत्व

सर्व ब्राह्मण महासभा की राजस्थान प्रदेश कार्यकारिणी घोषित
राजस्थान के सभी संभाग मुख्यालयों के सक्रिय ब्राह्मण समाजसेवियों को दिया गया है प्रतिनिधित्व, 28 मई को विधिवत रूप से आयोजित होगा शपथ ग्रहण समारोह
जोधपुर। सर्व ब्राह्मण महासभा,दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष वत्स द्वारा सर्व ब्राह्मण महासभा की राजस्थान इकाई के लिए प्रदेश अध्यक्ष के रूप में पंडित एसके जोशी की नियुक्ति किए जाने के बाद पूरे राजस्थान में सर्वे करने के बाद प्रदेश कार्यकारिणी के चयन की प्रक्रिया पूरी हो गई है और विधिवत रूप से सर्व ब्राह्मण महासभा की राजस्थान प्रदेश की कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है।
सर्व ब्राह्मण महासभा की राजस्थान प्रदेश इकाई के अध्यक्ष पंडित एसके जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि, सर्व ब्राह्मण महासभा के राजस्थान प्रभारी विमल पारीक के निर्देशानुसार डॉ नंदकिशोर पुरोहित को वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में,उपाध्यक्ष श्रीमती पूजा शर्मा, महासचिव के रूप में डॉ गोपाल राज कल्ला,संयुक्त सचिव के रूप में प्रहलाद शर्मा और नरेश ओझा,सचिव के रूप में जितेंद्र बोहरा सह सचिव के रूप में अर्जुन प्रसाद गौड़ और ललित शर्मा को कोषाध्यक्ष के रूप में दायित्व सौंपा गया है। सर्व ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष एसके जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि राजस्थान प्रदेश के अलग-अलग संभाग के ब्राह्मण समाज के समाजसेवियों और युवाओं को इस प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल किया गया है और निकट भविष्य में पूरे प्रदेश भर में हर जिला और विधानसभा स्तर पर ब्राह्मण समाज के युवाओं को सामाजिक एकता को ध्यान में रखकर जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। प्रदेश कार्यकारिणी का विधिवत शपथ ग्रहण समारोह 28 मई को जोधपुर के पांच बत्ती चौराहा स्थित होटल चंद्रा इन में आयोजित किया जाएगा जिसकी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल