वार्ड 59 में भाजपा प्रत्याशी डॉ. नूपुर राहुल पुरोहित के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नगर निगम चुनाव को लेकर वार्ड संख्या 59 में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी डॉ. नूपुर राहुल पुरोहित के चुनाव कार्यालय का गुरुवार को हनुमान चौक, जालप मोहल्ला में विधिवत उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में शहर विधायक अतुल भंसाली मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जताया समर्थन

चुनाव कार्यालय उद्घाटन कार्यक्रम में वार्ड के गणमान्य नागरिकों के साथ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने डॉ. नूपुर पुरोहित के समर्थन में मतदान करने का भरोसा जताया।

कार्यक्रम के दौरान आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने वार्ड में पार्टी के पक्ष में प्रचार अभियान को मजबूत करने पर भी जोर दिया।

विकास और जनहित को प्राथमिकता देने का वादा

भाजपा प्रत्याशी डॉ. नूपुर राहुल पुरोहित ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद वार्ड के विकास और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि वार्डवासियों की समस्याओं के समाधान के लिए वह लगातार प्रयास करेंगी।

डॉ. नूपुर पुरोहित ने कहा कि वह वार्ड के लोगों के हर सुख-दुख में सहभागी बनकर क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं को दूर करने और विकास कार्यों को गति देने के लिए सदैव तत्पर रहेंगी।

ये प्रमुख लोग रहे मौजूद

चुनाव कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में निवर्तमान पार्षद सुरेश जोशी, खांडा फलसा मंडल अध्यक्ष अरविंद पुरोहित, पूर्व मंडल अध्यक्ष दिनेश बोहरा, महेंद्र छंगाणी, सुरेंद्र बिस्सा, भाजपा जिला प्रवक्ता दीपक व्यास, पूर्व पार्षद एवं नेता प्रतिपक्ष लक्ष्मी नारायण सोलंकी सहित वार्ड के गणमान्य नागरिक और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ईरान से अगले साल तक युद्ध की तैयारी कर रहा अमेरिका? ट्रंप के मंत्री के बयान से बढ़ी हलचल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

traffic tail