प्रो. कान्ता कटारिया ने शिक्षकों, शोधार्थियों एवं कर्मचारियों ने किया स्वागत
शैक्षणिक एवं शोध क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान जोधपुर, 22 अगस्त। जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुर के समाज विज्ञान संकाय की अधिष्ठाता एवं राजनीति विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. कान्ता कटारिया को कुलगुरु द्वारा विश्वविद्यालय के सिंडिकेट सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है। मनोनयन के बाद शिक्षकों, अतिथि शिक्षकों, शोधार्थियों एवं अशैक्षणिक कर्मचारियों ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं।
प्रो. कान्ता कटारिया वर्तमान में समाज विज्ञान संकाय की अधिष्ठाता एवं राजनीति विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं। वे महिला अध्ययन केन्द्र की निदेशक तथा के.एन. कॉलेज की उपनिदेशक जैसे महत्वपूर्ण दायित्व भी निभा चुकी हैं। इससे पूर्व भी वे विश्वविद्यालय की सिंडिकेट सदस्य का दायित्व संभाल चुकी हैं।
प्रो. कटारिया का शैक्षणिक एवं शोध के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान रहा है। उनके 50 से अधिक पुस्तकें एवं शोधपत्र राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रकाशित हो चुके हैं। वे राजनीति विज्ञान विषय से प्रकाशित जर्नल की संपादक के रूप में भी कार्य कर रही हैं। उन्हें डी-लिट की उपाधि भी प्रदान की जा चुकी है।
इसके अलावा उन्होंने यूजीसी के मेजर रिसर्च प्रोजेक्ट का सफलतापूर्वक संचालन किया है।
प्रो. कटारिया ने विदेशों में आयोजित विभिन्न अंतरराष्ट्रीय सेमिनारों में भाग लेकर शोधपत्र प्रस्तुत किए हैं। उन्होंने अनेक राष्ट्रीय सेमिनारों का आयोजन भी किया तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के विभिन्न अकादमिक आयोजनों में सक्रिय सहभागिता निभाई है।
इस अवसर पर प्रो. सुशीला शक्तावत, प्रो. राम सिंह आढ़ा, डॉ. विजय श्री, डॉ. रश्मि मीना, डॉ. दिनेश कुमार गहलोत, डॉ. नागेन्द्र सिंह भाटी, डॉ. दिनेश राठी एवं डॉ. अर्जुन लाल मीना सहित अनेक शिक्षकों, अतिथि शिक्षकों एवं शोधार्थियों ने प्रो. कटारिया का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
वंदे भारत एक्सप्रेस का डीआरएम ने किया निरीक्षण,जानी सुविधाओं की हकीकत










