वंदे भारत एक्सप्रेस का डीआरएम ने किया निरीक्षण,जानी सुविधाओं की हकीकत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जोधपुर-मेड़ता रोड रेलखंड का फुट प्लेट निरीक्षण,सफाई और यात्री सेवा पर फोकस

जोधपुर। यात्री सुविधाओं और सुरक्षित रेल संचालन को लेकर जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने शनिवार को जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस में जोधपुर-मेड़ता रोड जंक्शन रेलखंड का फुट प्लेट निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ट्रेन की कार्यप्रणाली एवं विभिन्न विशेषताओं की जानकारी ली तथा रेल परिचालन से जुड़े पहलुओं का जायजा लिया।

डीआरएम ने लोको पायलट एवं सहायक लोको पायलट से संवाद कर सुरक्षित और सतर्क संचालन को लेकर काउंसलिंग की। उन्होंने संरक्षा नियमों की पालना करते हुए पूरी सजगता के साथ ट्रेन संचालन पर जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान श्री त्रिपाठी ने यात्रियों से संवाद कर ट्रेन में उपलब्ध यात्री सुविधाओं का फीडबैक लिया। उन्होंने यात्रियों से स्वच्छता,सेवा व्यवस्था और अन्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने ट्रेन में स्वच्छता मानकों का भी निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को साफ-सफाई की व्यवस्था प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए।

डीआरएम ने अधिकारियों से कहा कि सुरक्षित रेल संचालन के साथ यात्रियों को बेहतर एवं उत्कृष्ट सेवाएं उपलब्ध कराना रेलवे की प्राथमिकता है। यात्रियों की सुविधा से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए,ताकि उन्हें सुविधाजनक और संतोषजनक यात्रा अनुभव मिल सके।

अधिकारी भी रहे साथ
इस दौरान वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) मनोहर सिंह,वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव,वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (संकेत एवं दूरसंचार) अनुपम कुमार,वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी आर.एन. जाट,वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक लोकेश कुमार सिंह,वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (पूर्व) श्रीचंद पूनिया, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर अमित स्वामी,जोगेंद्र मीणा, वरिष्ठ मंडल बिजली इंजीनियर महेंद्र कुमार मीणा एवं हरीश शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

(बोल्ड अक्षर में संशोधित)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

traffic tail