नगर निगम आयुक्त के साथ अब जोधपुर विकास प्राधिकरण की जिम्मेदारी भी
जोधपुर। 1 सितंबर। जोधपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) कार्यालय में आज आईएएस राहुल जैन ने आयुक्त, जोधपुर विकास प्राधिकरण के पद का अतिरिक्त कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान प्राधिकरण सचिव चंचल वर्मा तथा निदेशक अभियांत्रिकी महेंद्र सिंह पंवार मौजूद रहे।
प्राधिकरण सचिव चंचल वर्मा ने बताया कि आईएएस राहुल जैन वर्तमान में आयुक्त नगर निगम जोधपुर के पद पर पदस्थापित हैं। राज्य सरकार द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में राहुल जैन को आयुक्त नगर निगम जोधपुर के साथ-साथ आयुक्त जोधपुर विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
कई महत्वपूर्ण पदों पर दे चुके हैं सेवाएं
उल्लेखनीय है कि आईएएस राहुल जैन इससे पूर्व आयुक्त उदयपुर विकास प्राधिकरण, उदयपुर, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद एवं एडीपीसी, ईजीएस सहित पदों पर कार्य कर चुके हैं। इसके अलावा वे राजसमंद एवं माउंट आबू, ब्यावर तथा चौमूं (जयपुर) में एसडीओ एवं एसडीएम के पद पर भी सेवाएं दे चुके हैं।









