जिले के सोजत उपकारागृह में बंदी ने किया आत्महत्या का प्रयास

सोजत उपकारागृह के बाथरूम में 29 वर्षीय बंदी सुमेरराम (निवासी पीपाड़) ने तौलिए से फांसी लगाने का प्रयास किया। ड्यूटी पर तैनात जेल स्टाफ ने समय रहते उसे बचा लिया गया।। पुलिस ने बंदी को सोजत ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया।